अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के मुमरेजपुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी जिसमें एक युवक मोहित कुमार की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई और दूसरा युवक अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक मोहित के शव का पंचनामा भर शव को जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भेज दिया।