मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में किसानों का कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता।
बरवाला, पंचकूला।
हरियाणा के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों और खेतिहर मजदूरों के हितों की रक्षा तथा उनके परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए निरंतर जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर रही है। इसी संकल्प को साकार करते हुए आज बरवाला अनाज मंडी कार्यालय में मुख्यमंत्री किसान एवं खेतिहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को सहायता राशि के चेक वितरित किए गए।
इस अवसर पर श्री अशोक कुमार (पुत्र श्री जयपाल, निवासी बरवाला) को ₹5,00,000 तथा श्री देवेन्द्र सिंह (पुत्र श्री उजागर, निवासी गाँव कामी) को ₹75,000 की सहायता राशि के चेक प्रदान किए गए।
इस अवसर पर कहा गया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार किसान हितैषी सोच के साथ कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य किसानों और खेतिहर मजदूरों को हर परिस्थिति में आर्थिक संबल प्रदान करना तथा उनके परिवारों के भविष्य को सुरक्षित बनाना है। प्रदेश सरकार की योजनाएं किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य कर रही हैं और उनका कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
कार्यक्रम के दौरान मंडी सचिव श्री सुरिंदर डांडा जी भी उपस्थित रहे।
Ambala, Ambala | Jun 30, 2026