फरीदपुर: भुता में गेहूं की बोरियां लोड करते समय पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन घायल
भुता थाना क्षेत्र के मल्हपुर गांव में बुधवार रात दुकान के बाहर गेहूं की बोरियां लोड करते समय ट्रक ने पिकअप में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही गेहूं से भरी पिकअप पलट गई। पिकअप के ऊपर मौजूद गल्ला व्यापारी अजीज खान उछलकर दूर जा गिरे। वहीं, पास खड़े बंधन और तौहीर भी पिकअप की चपेट में आकर घायल हो गए। हादसे में दो मोटरसाइकिलें भी पिकअप के नीचे दबकर क्षतिग्रस्त हो गईं