भादरा: श्रीमद्भागवत कथा में श्रोताओं ने सृष्टि की रचना का प्रसंग किया श्रवण
डूंगराना की श्री श्याम देवाय गौशाला में स्व. चंद्र शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस डॉ. गुण प्रकाश चैतन्य ने ‘एकोऽहम् बहुस्याम्’ के माध्यम से सृष्टि की रचना एवं विस्तार का प्रसंग सुनाया। कर्दम ऋषि व माता देवहुति की कथा पर श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से श्रवण किया।