बिहार: भट्ट बीघा रेलवे लाइन के नीचे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, नहीं हो सकी पहचान
Bihar, Nalanda | Dec 4, 2024 दीपनगर थाना क्षेत्र के भट्ट बीघा रेलवे लाइन के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस ने मंगलवार की रात्रि 9:30 बजे किया बरामद। इस मामले में दीप नगर थाना अध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिली कि भट्ट बीघा रेलवे लाइन के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची तो देखा कि ट्रेन से कटा हुआ प्रतीत हो रहा है।