बिहार: खंदकपर स्थित गैस गोदाम के पास से बिहार थाना पुलिस ने 3 बदमाशों को किया गिरफ्तार
Bihar, Nalanda | Dec 3, 2024 बिहार थाना पुलिस ने मंगलवार की सुबह 7 बजे खंदकपर स्थित गैस गोदाम के पास से 3 बदमाश को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में कशोचक गांव निवासी रामाशीष उर्फ रामाश्रय यादव, गारा यादव उर्फ धर्मेंद्र कुमार और पूछा यादव उर्फ अखिलेश यादव शामिल है। सदर डीएसपी ने मंगलवार की शाम 4:30 बजे बताया की तीनों पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध मारपिट का मामला दर्ज है।