बिहार: बिहार शरीफ के स्मार्ट सिटी भवन में नगर निगम की बोर्ड बैठक हुई, कई योजनाओं को मंजूरी मिली
Bihar, Nalanda | Dec 3, 2024 बिहार शरीफ के स्मार्ट सिटी भवन में सोमवार की दोपहर 12 बजे नगर निगम की बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान बिहार शरीफ शहर के लिए कई योजनाओं को बोर्ड के सदस्यों द्वारा पारित किया गया। मगर मेयर और उप मेयर द्वारा लाये गये योजना का बोर्ड के सदस्यों द्वारा विरोध किया गया जिसके कारण बोर्ड की बैठक को बीच मे स्थगित करना पड़ा।