बिहार: सदर अस्पताल का सीएस कार्यालय बाइक स्टैंड में तब्दील, स्टैंड होने के बावजूद मनमानी कर रहे स्वास्थ्य कर्मी
Bihar, Nalanda | Dec 3, 2024 बिहार शरीफ के सदर अस्पताल का सीएस कार्यालय इन दिनों बाइक स्टैंड बना हुआ है। इसकी जानकारी सदर अस्पताल के गार्ड के द्वारा मंगलवार की दोपहर 3:00 बजे मिली। उन्होंने कहा कि हर दिन बरामदा में दर्जनों वाहन पार्किंग की जाती है। परिसर में स्टैंड होने के बावजूद स्वास्थ्यकर्मी मनमानी कर रहे हैं। कई कर्मियों का कहना है कि चोरी की डर से बाइक को यहां लगाते हैं।