चूरू: गुरु रविदास की शिक्षाओं से भेदभाव मिटाने का संदेश, चूरू पहुंची कलश यात्रा का विधायक ने किया स्वागत
Churu, Churu | Aug 12, 2026 महान समाज सुधारक संत गुरु रविदास महाराज की 650 वीं जयंती के अवसर पर भाजपा की ओर से निकाली जा रही कलश यात्रा के बुधवार को चूरू पहुंचने पर सैनिक बस्ती स्थित पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। विधायक हरलाल सहारण और भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कलश पूजन किया गया।