भीलवाड़ा: अंधविश्वास की इंतिहा: भीलवाड़ा में निमोनिया के इलाज के नाम पर 1 साल की मासूम पर लगाया 'डाम', बिगड़ी हालत में अस्पताल में
ग्रामीण क्षेत्रों में फैला अंधविश्वास आज भी मासूम बच्चों की जान के लिए बड़ा खतरा बना हुआ है। ऐसा ही एक दर्दनाक मामला मंगलवार को भीलवाड़ा में सामने आया है,जहां एक साल की मासूम बच्ची को निमोनिया होने पर परिजनों ने अंधविश्वास के चक्कर में आकर उसे 'डाम' लगा दिया। इस गलत उपचार के कारण बच्ची की हालत और बिगड़ गई, और उसे गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती करवाया गया