चंदौसी: चंदौसी के विकास गली न 4 और 5 में ओवरलोड की समस्या से हाल बेहाल, विद्युत विभाग की टीम ने किया समाधान
चंदौसी के विकास नगर की गली नंबर 4 और 5 में बिजली के ओवरलोड की समस्या सामने आने पर विद्युत विभाग की टीम रविवार शाम करीब 4 बजे मौके पर पहुंची। जांच के बाद अधिकारियों ने विकास नगर चौराहा फीडर से लोड हटाकर शिव मंदिर फीडर से जोड़ने का कार्य शुरू किया। इस दौरान लगभग दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। शाम करीब 6 बजे कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति सुचारु की