जमुई: कटौना बालू डंपिंग के पास ट्रक के नीचे सोए उपचालक पर चढ़ा ट्रक, इलाज के दौरान सदर अस्पताल में हुई मौत
Jamui, Jamui | Jun 9, 2026 कटौना बालू डंप के पास खड़ी ट्रक के नीचे आराम कर रहे उपचालक पर मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे ट्रक चढ़कर पार हो गई। उंसके बाद चालक व स्थानीय लोगों द्वारा फौरन उपचालक को गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उपचालक की मौत हो गई। मृतक उपचालक की पहचान बांका जिले के कजिया गांव निवासी लालू कुमार दास के रूप में हुई है।