पटेरा: कुम्हारी बस स्टैंड पर राजस्व विभाग ने बुलडोजर चलाकर वर्षों पुराने टपरे हटाए, अतिक्रमण हटाया
Patera, Damoh | Sep 28, 2026 कुम्हारी बस स्टैंड से दमोह मार्ग पर करीब दर्जन भर पुराने टपरे और दुकानें सोमवार दोपहर करीब 2 बजे हटाई गईं,कार्रवाई तहसीलदार मानसी अग्रवाल नायब तहसीलदार प्यारेलाल विश्वकर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल की मौजूदगी में हुई,कार्रवाई से पहले कुछ दुकानदारों ने अपने टपरे स्वयं हटा लिए,दुकानदारों का कहना है कि वे कई वर्षों से यहां दुकानें संचालित कर परिवार पाल रहे थे।