नरैनी: खुरहंड क्षेत्र में यातायात पुलिस ने जागरूकता रैली निकाली, लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए किया जागरूक
Naraini, Banda | Apr 7, 2026 पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के कुशल निर्देशन मे व क्षेत्राधिकारी यातायात प्रतिज्ञा सिंह के नेतृत्व मे जनपद बांदा मे होने वाली दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने तथा यातायात नियमों के प्रति आम जनमानस को जागरूक करने हेतु खुरहंड क्षेत्र मे यातायात पुलिस नें जागरूकता रैली निकाली है। और लोगों को सड़कों पर यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया है।