बदमाशों ने दो युवकों पर की ताबड़तोड़ फायरिंग- एक की मौत
मेरठ के हस्तिनापुर थाने से चंद कदमों की दूरी पर बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
फायरिंग में दोनों युवक घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक युवक को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान बहसूमा थाना क्षेत्र के माखन नगर निवासी नितिन के रूप में बताई जा रही है।
दोनों युवक पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे थे। हालांकि अभी हत्या की वजह स्पष्ट नही हुई है । वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।#meerut #short #madar #hastinapur #police
Mawana, Meerut | Sep 11, 2026