रिविलगंज: जिगना पुल पर 146 लोगों के बीच आयुष्मान भारत कार्ड का हुआ वितरण
रिविल गंज प्रखंड अंतर्गत कचनार पंचायत के जिगना पुल पर सांसद राजीव प्रताप रूडी के माध्यम से आयोजित शिविर में 146 लोगों के बीच आयुष्मान भारत कार्ड का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मौजूद 20सूत्री अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि गरीबों के लिए आयुष्मान भारत योजना एक महत्वपूर्ण पहल है जिसे सांसद रूढ़ी गांव-गांव तक निशुल्क पहुंचने का कार्य कर रहे हैं।