नावानगर: आथर गांव के पास अनियंत्रित स्कॉर्पियो के धक्के से बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से जख्मी
आथर गांव के पास एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो के धक्के से बाइक सवार दंपति गंभीर रुप से जख्मी हो गए हैं। जख्मी दंपति की पहचान भदार पंचायत की बीडीसी सिंधु देवी एवं उनके पति राम बाबू पासवान है। इधर जख्मी दंपति को नावानगर सीएससी के बाद सदर अस्पताल बक्सर में इलाज के बाद चिकित्सकों ने ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया है।