गोहरगंज: औबेदुल्लागंज: तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की भोपाल एम्स में मौत
होशंगाबाद से औबेदुल्लागंज आते वक्त शारदा नगर चौराहे पर तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल सवार हरिओम नागर को टक्कर मार दी। उन्हें गंभीर अवस्था में भोपाल एम्स रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हरिओम औबेदुल्लागंज की मेडिकल शॉप में कार्यरत थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।