टीकमगढ़: पपौरा मंदिर के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, ज़िला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ जिले के पपौरा मंदिर के पास एक व्यक्ति सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का नाम आलोक निवासी पहाड़ी तिलवारन गांव बताया गया है। परिजन ने बताया व्यक्ति बाइक से टीकमगढ़ से अपने गांव जा रहा था रास्ते में पपौरा मंदिर के पास अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और व्यक्ति समेत नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।