शाहजहांपुर: लाट साहब के जुलूस को लेकर धार्मिक स्थलों को ढकना शुरू, 24 संवेदनशील स्थान चिन्हित, पैरामिलिट्री फोर्स रहेगी तैनात
दरअसल लाट साहब के जुलूस को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जुलूस मार्ग पर धार्मिक स्थलों को तिरपाल से ढकने का काम शुरू कर दिया गया है। पुलिस ने जुलूस मार्ग का मैप तैयार कर लिया है और पहली बार 24 संवेदनशील स्थानों को चिन्हित किया है। इन स्थानों पर पैरा मिलिट्री फोर्स तैनात की जाएगी। इसके लिए चार कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स, चार कंपनी पीएसी और एक यूनिट एनडीआरएफ।