शाहपुरा: एनएच-148डी पर प्रशासन ने चलाया पीला पंजा, अवैध अतिक्रमण किया ध्वस्त
एनएच-148डी मार्ग पर शनिवार को प्रशासन, पुलिस एवं एनएचएआई के संयुक्त अभियान के तहत अवैध अतिक्रमण हटाने की व्यापक कार्रवाई की गई। सरसुन्दा चौराहे से अरवड़ चौराहे तक सड़क के दोनों ओर किए गए अतिक्रमणों को दोपहर में करीब 3 बजे तक जेसीबी मशीनों की सहायता से हटाया गया। वहीं ग्राम राज्यास में भी एनएच-148 मार्ग किनारे हुए अतिक्रमणों पर प्रशासन का पीला पंजा चला।