कुचायकोट: थाना क्षेत्र के रामपुर माधो बलुआ टोला गांव से 40 वर्षीय व्यक्ति लापता, पत्नी ने थाने में दर्ज कराई शिकायत
कुचायकोट थाना क्षेत्र के रामपुर माधो बलुआ टोला गांव निवासी एक 40 वर्षीय व्यक्ति एकाएक बाजार से घर आने के दौरान लापता हो गया। परिजनों के द्वारा काफी खोजबीन की गई जिसके बाद से परिजन कुचायकोट थाने में लिखित आवेदन देते हुए लापता व्यक्ति की खोजबीन करने की पुलिस से गुहार लगाई। जीसकी जानकारी कुचायकोट थाना प्रशासन के द्वारा आज सोमवार को शाम 5 बजे दी गई।