मुंगावली: ढिमरौली गांव से 25 वर्षीय विवाहिता लापता, मुंगावली पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू की
मिली जानकारी के अनुसार ढिमरौली निवासी 30 वर्षीय युवक ने रविवार को शाम लगभग 4:30 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी 25 वर्षीय पत्नी शनिवार रात को घर से बिना बताये कहीं चली गई है उसके बाद वह घर नहीं लौटी, फरियादी की शिकायत पर मुंगावली पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है ।