अकबरपुर: ADG कानपुर जोन ने 'अमेजन पार्सल धोखाधड़ी' गिरोह के सफल पर्दाफाश पर SP कानपुर देहात को प्रशस्ति-पत्र से किया सम्मानित
जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं प्रभावी पुलिसिंग के क्रम में कानपुर देहात पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘अमेजन पार्सल धोखाधड़ी’ गिरोह का पूर्व में सफल पर्दाफाश किया गया था, जिसके तहत 02 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।