पानीपत: विकास नगर से अवैध देसी पिस्तौल और कारतूस के साथ एक युवक गिरफ्तार
पानीपत पुलिस द्वारा ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत आरोपियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में सीआईए टू पुलिस टीम ने शुक्रवार शाम को विकास नगर में एक युवक को अवैध देशी पिस्तौल व जिंदा रौंद के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान यूपी के शामली के तितरवाडा गांव निवासी धोला के रूप में हुई है।