जिला पदाधिकारी, कटिहार आशुतोष द्विवेदी के निर्देशानुसार 49 शैक्षणिक संस्थानों में 25 अगस्त,2026 को आयोजित होगा विद्यार्थी सहयोग शिविर*
*सभी 49 शैक्षणिक संस्थानों में दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई*
*प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ संबंधित विद्यालय/महाविद्यालय के प्राचार्य गण को जिला पदाधिकारी कटिहार एवं पुलिस अधीक्षक कटिहार के द्वारा संयुक्त रूप से ब्रीफिंग किया गया*
कटिहार,24 अगस्त 2026 सोमवार।
सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार के निर्देश के आलोक में प्रत्येक माह के चतुर्थ मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।
इसी क्रम में श्री आशुतोष द्विवेदी, जिला पदाधिकारी, कटिहार के द्वारा निर्देशित किया गया है कि विद्यार्थियों की समस्याओं एवं शिकायतों के प्रभावी एवं त्वरित समाधान के उद्देश्य से जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन दिनांक 25 अगस्त 2026 (मंगलवार) को कटिहार जिलांतर्गत सभी डिग्री कॉलेज आवासीय विद्यालय मुख्यतः कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय,ओ बी सी/अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय शामिल हैं। इसके अलावा आईटीआई, पॉलिटेक्निक,ए एन एम,जी एन एम,पारा मेडिकल एवं अन्य तरह के महाविद्यालय शामिल हैं।
संयुक्त ब्रीफिंग में जिला पदाधिकारी कटिहार आशुतोष द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थी सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों से उनकी शैक्षणिक, छात्रावास से संबंधित, छात्रवृत्ति, प्रमाण-पत्र, अध्ययन संस्थान की आधारभूत संरचना, पेयजल, शौचालय, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, भोजन, सुरक्षा, परिवहन एवं अन्य समस्याओं/शिकायतों को प्राप्त कर उनका यथासंभव समाधान सुनिश्चित कराना है।
उन्होंने कहा कि शिविर में प्राप्त शिकायतों को पंजीकृत किया जाएगा तथा संबंधित मामलों को विद्यार्थी सहयोग पोर्टल पर अपलोड करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार संबंधित पदाधिकारी एवं संस्थान के प्रधान यह सुनिश्चित करेंगे कि शिविर का आयोजन व्यवस्थित रूप से हो तथा विद्यार्थियों की शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन किया जाए।
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को शिविर में प्राप्त शिकायतों के निष्पादन की नियमित निगरानी एवं निर्धारित समय-सीमा में कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं अन्य तकनीकी पदाधिकारी यथा कार्यकारी अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, भवन प्रमंडल, लोक स्वास्थ्य प्रमंडल का यह दायित्व होगा कि वे अपने क्षेत्र में आयोजित किये जा रहे विद्यार्थी सहयोग शिविर में अपने विभागीय पदाधिकारी, अभियंता की उपस्थिति अवश्य सुनिश्चित करेंगे ताकि यदि उनसे संबंधित कोई समस्या अथवा शिकायत हो तो उसका त्वरित निष्पादन किया जा सके ।
पुलिस अधीक्षक कटिहार परिचय कुमार ने विद्यार्थी सहयोग शिविर के आयोजन में विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस कर्मियों को सजग एवं सतर्क रहने का निर्देश दिया।
*जिला प्रशासन, कटिहार द्वारा विद्यार्थियों से अपील की गई है कि वे अपने संस्थान में आयोजित विद्यार्थी सहयोग शिविर में सक्रिय रूप से भाग लें और अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को संबंधित पदाधिकारियों के समक्ष रखें, ताकि उनका त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके* ।
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,
कटिहार।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @topfans Bihar Education Department
Katihar, Bihar | Aug 24, 2026