सदर: चांदी लूटकांड का खुलासा, मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, 4 किलो चांदी बरामद
वाराणसी के थाना चौक क्षेत्र में 17 जुलाई को सर्राफा व्यापारी के कर्मचारियों से चांदी की बट्टियां लूट ली गई थीं। घटना के खुलासे के लिए पुलिस लगातार सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में हुई मुठभेड़ के बाद दोनों आरोपी घायल हो