रादौर क्षेत्र में दशहरे के पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। देश के हर कोने में रावण, मेघनाथ व कुंभकर्ण के पुतले का दहन किया गया। इस अवसर पर शहर में शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा शहर के मेन बाजार से होते हुए अंत में दशहरा ग्राउंड में समाप्त हुई। जहां रावण के पुतले का दहन किया गया। शोभायात्रा का जगह जगह स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया। वहीं शहर में श्री श्याम दशहरा कमेटी की ओर से सफल पैलेस के सामने स्थित ग्राउंड में लगभग 75 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। रावण दहन को देखने हजारो की संख्या में शहर व क्षेत्र के लोग मौके पर पहुंचे थे। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा विशेष रूप से कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित हुए। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि दशहरे का त्योहार बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। हमारे त्योहार अपने साथ अनेको खुशियां लेकर आते है। हमे सभी त्योहारो को आपस में मिलजुलकर मनाना चाहिए। हमारे त्योहार हमारी प्राचीन सभ्यता का प्रतीक है। जो हमे आपस में मिल जुलकर रहने का संदेश देते है। श्री श्याम दशहरा कमेटी के प्रधान विजय आढ़ती ने बताया कि कमेटी की ओर से पिछले 6 वर्षो से दशहरे के अवसर पर रावण के पुतले के दहन को लेकर कार्यक्रम आयोजित का जाता रहा है। आगे भी कमेटी स्थानीय लोगों के सहयोग से रावण के पुतले के दहन के कार्यक्रम को आयोजित करेगी। उन्होंने बताया कि रावण एक महान ज्ञानी, बलशाली होने के बावजूद केवल एक पाप ने उसकी पूरी प्रतिष्ठा को दाव पर लगा दिया। आज भी लोग रावण को माता सीता को हरण करने के पाप के चलते माफ नहीं करते। श्रीरामचंद्र ने रावण का वध कर माता सीता व पूरे विश्व को रावण के पापो से मुक्ति दिलाई थी। इसलिए हमें भी रावण के जीवन से प्रेरणा लेकर किसी भी पापयुक्त कार्यो में अपनी भागीदारी नहीं करनी चाहिए। वहीं भगवान श्रीराम जी के जीवन के प्रेरणा लेकर मर्यादा में रहकर कर्म करना चाहिए। इस अवसर पर चेयरमैन धर्म सिंह बंचल, चेयरमैन रजनीश मेहता शालु, विजय आढ़ती, श्याम लाल सैनी, सचिन गुप्ता, सुंदरलाल सैनी, केशव नसीब, मुकेश अरोड़ा मक्की, सीनियर पार्षद भगवतदयाल कटारिया, रोहित अरोड़ा, अमित गुप्ता व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।