नगर परिषद नागौद के वार्ड क्रमांक-13 में होने वाले पार्षद पद के उप चुनाव के लिए चयनित मतदान दलों का प्रशिक्षण शुक्रवार को संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने की।प्रशिक्षण के दौरान चयनित मतदान दल के साथ अन्य अधिकारी रहे मौजूद।