प्रतापगढ़: शिक्षकों ने TET नियम से मुक्ति के लिए चिलबिला स्थित सांसद आवास पर पहुंचकर सौंपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार मिश्रा के नेतृत्व में रविवार दोपहर 2 बजे शिक्षकों ने चिलबिला स्थित सांसद एसपी सिंह पटेल के आवास पर ज्ञापन सौंपा। उनकी मांग है कि 2009 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को TET की अनिवार्यता से मुक्त किया जाए, क्योंकि इससे लाखों शिक्षकों की पदोन्नति प्रभावित हो रही है।