जांजगीर: जिले में बोर्ड परीक्षा परिणाम पर कलेक्टर ने सख्ती दिखाई, खराब प्रदर्शन पर प्राचार्यों को लगाई फटकार
जांजगीर-चांपा जिले में लगातार खराब हो रहे बोर्ड परीक्षा परिणामों को लेकर कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों और स्कूल प्राचार्यों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने परीक्षा परिणामों की स्थिति पर कड़ी नाराजगी जताते हुए स्पष्ट कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।