भारत सरकार ने एआई आधारित राष्ट्रीय कीट निगरानी प्रणाली (एनपीएसएस) शुरू की है। जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि किसान फसल की फोटो अपलोड कर कीट व रोग की पहचान और वैज्ञानिक सलाह प्राप्त कर सकेंगे। इससे सटीक कीट प्रबंधन, कीटनाशकों पर निर्भरता में कमी और पैदावार में वृद्धि होगी। कृषि विभाग ने किसानों से ऐप का अधिकाधिक उपयोग करने की अपील की है।