बेल्थरा रोड: इब्राहिमपट्टी में पूर्व पीएम चंद्रशेखर जी द्वारा निर्मित अवधूतेश्वर शिव मंदिर पर शिवरात्रि का मेला लगा
पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी द्वारा इब्राहिमपट्टी में निर्मित अवधूतेश्वर शिव मंदिर पर बुधवार को महाशिवरात्रि पर भव्य मेला का आयोजन किया गया। जहां शाम 5 बजे तक श्रद्धालुओं एवं मेलार्थियों का तांता लगा रहा। मंदिर के पुजारी ओमकार पांडे ने बताया कि साफ सफाई के बाद महाशिवरात्रि पर मंदिर की विशेष सजावट की गई है।