बेल्थरा रोड: सीआरओ के आश्वासन पर तहसील में न्यायालय संचालन का रास्ता साफ, अधिवक्ताओं के आंदोलन स्थगित होने की औपचारिकता शेष
बेल्थरारोड तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन अध्यक्ष शौकत अली एवं मंत्री दिनेश कुमार राजभर और अधिवक्ताओं के प्रतिनिधि मंडल के साथ बलिया सीआरओ की बलिया में हुई वार्ता सार्थक रही है। जिसके बाद अब बेल्थरारोड तहसील के अधिवक्ताओं के आंदोलन समाप्त होने एवं तहसील में न्यायालय संचालन का रास्ता साफ हो गया है। जिसकी अब महज औपचारिकता बाकी रह गई है।