बेल्थरा रोड: चकबंदी विभाग की मनमानी से परेशान चन्दायर बलीपुर गांव के युवक ने दी आत्मदाह की चेतावनी
बेल्थरारोड तहसील के चन्दायर बलीपुर गांव निवासी अमित मौर्य नामक युवक ने चकबंदी विभाग के मनमानी से परेशान होकर आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। इसे लेकर युवक ने बुधवार को 4 बजे के आसपास एक वीडियो भी सोशल साइट पर प्रसारित किया है। अमित मौर्य ने बलिया डीएम को लिखित जानकारी देकर बुधवार को एक वीडियो जारी किया है।