बेल्थरा रोड: फरसाटार वीरभानपुर गांव में पाटीदारों के बीच हुई मारपीट में 2 लोग जख्मी, 8 पर दर्ज हुआ मुकदमा
उभांव थाना के फरसाटार वीरभानपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर शाहीन आलम एवं अरमान के बीच जमकर मारपीट हुआ। जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी शाहीन आलम को दायां पैर में गंभीर चोट आई है। जबकि अरमान को सर पर अंदरूनी चोट लगी है। मामले को लेकर उभांव थाना पुलिस ने दोनों घायलों के लिखित तहरीर पर 8 लोगों के खिलाफ अलग अलग नामजद मुकदमा दर्ज किया है।