चाईबासा: नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश के संज्ञान लेने के बाद चाईबासा रेलवे ओवरब्रिज पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के तहत ओवरब्रिज पर लंबे समय से जमा कचरे तथा उग आए जंगली एवं परजीवी पौधों को हटाया गया।नगर परिषद की टीम द्वारा गुरुवार को दिन में 12 बजे पूरे ओवरब्रिज की व्यापक सफाई शुरू कर दी गई है।