शिवपुरी: सिरसौद गांव में जनगणना कार्य तेज़ी से शुरू, घर-घर पहुंचे प्रगणक
जिले में शुक्रवार से जनगणना कार्य की शुरुआत हो गई। पहले दिन प्रगणकों और सुपरवाइजर्स को मोबाइल एप डाउनलोड कराकर आवश्यक सामग्री वितरित की गई। इसके बाद कर्मचारियों ने घर-घर पहुंचकर नजरी-नक्शा तैयार करने का कार्य शुरू किया। जिले में 01 से 30 मई तक मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य किया जाएगा। इसी क्रम में सिरसौद गांव में शनिवार की दोपहर 12 बजे से जनगणना कार्य।