कोईलवर: कोईलवर में आंधी-बारिश का कहर, आम की फसल बर्बाद होने से किसानों में मायूसी
कोईलवर प्रखंड में आई तेज आंधी और बारिश ने जहां एक ओर उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत दी, वहीं दूसरी ओर किसानों की चिंता बढ़ा दी है। प्रखंड के विभिन्न इलाकों में तेज हवा और बारिश के कारण आम की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। अचानक सोमवार की दोपहर 3:00 बजे के करीब आए मौसम के इस कर ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। किसानों में मायूसी छा गया है।