शिवपुरी नगर: शिवपुरी: केसरिया विवाद थमा, प्रशासन की मौजूदगी में माधव चौक पर फिर फहराया भगवा
शिवपुरी शहर के माधव चौक चौराहे पर केसरिया ध्वज को लेकर उपजा विवाद बुधवार शाम साढ़े 6 बजे उस समय थम गया, जब बड़ी संख्या में सकल सनातन समाज के लोग मौके पर एकत्रित हुए और प्रशासन की मौजूदगी में पुनः केसरिया झंडा फहरवाया गया। झंडा फहरते ही लोगों ने नारेबाजी की और पूरे क्षेत्र में माहौल गरमाने के बाद शांति स्थापित हुई।