शिवपुरी नगर: महलसराय: सरकारी शौचालय तोड़ने से रोकने पर भड़की भीड़, नपा टीम पर पथराव व मारपीट, कर्मचारियों ने बचाई जान
शिवपुरी शहर के देहात थाना क्षेत्र के महलसराय आदिवासी बस्ती में मंगलवार दोपहर 1 बजे अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर पालिका की टीम पर हमला होने का मामला सामने आया है। कार्रवाई के दौरान बस्ती के कुछ युवकों और महिलाओं द्वारा टीम पर पथराव और कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी।घटना का वीडियो भी सामने आया है। घटना के बाद नगर पालिका अमला देहात थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई