ललितपुर: रेलवे स्टेशन पर पटरियों को पार कर रही बुजुर्ग महिला ट्रेन की टक्कर से उछलकर लगभग 100 फीट दूर प्लेटफार्म पर गिरी, हुई मौत
ललितपुर रेलवे स्टेशन पर पटरियों को पार करते समय एक बुजुर्ग महिला को बीना की ओर से आ रही मालगाड़ी की अचानक टक्कर लगने से वह उछलकर लगभग 100 फीट दूर प्लेटफार्म नंबर तीन पर जा गिरी। गिरने के साथ ही उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची जीआरपी ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की है।