गुरारू: दौलता में 27वां क्षेत्रीय गौ संवर्द्धन समारोह 11 को, कुश्ती दंगल और बनारसी बिरहा मुकाबला होगा
Guraru, Gaya | Nov 9, 2026 क्षेत्रीय गौ-संवर्द्धन समारोह समिति दौलता सह टोला बैजनाथ बिगहा के बैनर तले 27 वां क्षेत्रीय गौ-संवर्द्धन समारोह 11 नवंबर को दौलता में होगा। जिला पार्षद बालेश्वर प्रसाद यादव ने बताया कि सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक प्राकृतिक संपदा की सुरक्षा के प्रतीक गोवर्द्धन पर्वत एवं गौ पूजन, जन जागरण रैली, गौ-संवर्द्धन पर व्याख्यान एवं विचार गोष्ठी होगी।