#Jehanabad: रविदास जयंती पर जहानाबाद में निकाली गई कलश यात्रा, देखिए तस्वीरें
जहानाबाद में श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा जिला प्रशासन की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी।
कलश यात्रा जहानाबाद समाहरणालय परिसर से शुरू होकर अरवल मोड़, फिदा हुसैन रोड और मलहचक मोड़ होते हुए एरोड्राम स्थित रविदास मंदिर पहुंची। मंदिर पहुंचने के बाद विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई।
इस कलश यात्रा में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। शहर के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और जिला प्रशासन के कई अधिकारी भी मौजूद रहे। अनिल ठाकुर, भाजपा जिला अध्यक्ष धीरज कुमार, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष अजय देव, जेडीयू के दिलीप कुशवाहा और सामाजिक कार्यकर्ता पूनम कुमारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए।
(फोटो साभार - #Newtonvlogs)
#jehanabad #jehanabadcity #ravidasjayanti #shantshiromani #ravidas #jehanabad #Bihar #BiharNews #JehanabadNews #jehanabad