कानपुर: कल्याणपुर में BJP नेत्री की मौत होने के बाद बेटी ने अस्पताल पर गलत इंजेक्शन लगाने का लगाया आरोप, बेटी के साथ हुई मारपीट
कल्याणपुर में अर्शिया अस्पताल में भाजपा नेत्री सुनीता शुक्ला की मौत हो गई।मृतका की बेटी ने अस्पताल में गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया तो अस्पताल प्रशासन के द्वारा मृतका की बेटी के साथ मारपीट की गई।थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बुधवार रात 11:00 बताया घटना की जांच की जा रही है, तहरीर प्राप्त हुई है।आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।