कानपुर: चमनगंज में दहेज में कार नहीं देने पर ससुराल वालों ने कराया गर्भपात, FIR दर्ज
चमनगंज में महिला के मायके वालों ने दहेज में कार नहीं दी तो पति समेत . ससुराल वालों ने उसके पेट में लात मार दी। जिससे उसका गर्भपात कराना पड़ा।महिला का आरोप है कि ससुराल वाले उसे बाथरूम में बंद कर देते हैं जिसको लेकर पीड़िता ने चमनगंज थाने में एफआईआर दर्ज करायी है। इंस्पेक्टर चमनगंज संजय राय ने बुधवार 4:00 बजे बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है