कानपुर: Z स्क्वायर मॉल के आईनॉक्स किचन में छापेमारी, एक्सपायरी खाद्य पदार्थों पर नई डेट लगाकर बेचे जा रहे थे
z स्क्वायर मॉल के पीवीआर आईनॉक्स में बुधवार 4:00 बजे खाद्य सुरक्षा की टीम ने छापेमारी की तो एक्सपायरी चिकन पेटीज रखी मिली। पेटीज की वैधता अगस्त 2024 को खत्म हो चुकी थी। उसके बाद नई रेट स्लिप लगाकर नई डेट डाली गई थी।टीम ने पेटिस को जप्त कर लिया पनीर तेल व तंदूरी ब्रेड के तीन नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।