नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, साढ़े 23 किलो गांजा जब्त
छतरपुर जिला पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है।पुलिस ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल साढ़े 23 किलो अवैध गांजा जब्त किया है।पहली कार्रवाई सिविल लाइन थाना पुलिस द्वारा की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि तस्कर ओडिशा से एक लग्जरी कार में गांजा लादकर छतरपुर में सप्लाई करने आ रहे हैं। इस पर पुलिस ने हाईवे स्थित कदारी गांव के एक फार्म हाउस पर खड़ी संदिग्ध कार की तलाशी ली, जहां से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। हालांकि, आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।वहीं, दूसरी कार्रवाई कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई, जहां पुलिस ने साढ़े तीन किलो गांजा जब्त किया।एसपी रजत सकलेचा ने बताया कि पुलिस नशे के अवैध कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चला रही है।