पुपरी: नानपुर: मोहनी महुआगाछी में सीएसपी संचालक की गोली मारकर हत्या, मोहनी चौक पर सड़क जाम
नानपुर थाना क्षेत्र के मोहनी महुआगाछी में सीएसपी संचालक सुन्दर कुमार को गोली मारकर की हत्या कर देने के मामले में ग्रामीणों ने सोमवार को 2 बजे दिन तक मोहनी चौक पर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने अपराधी को यथाशीध्र गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। पुलिस पहुँचक ग्रामीणों को आश्वासन देकर जाम को समाप्त कराया।