रफीगंज: डाक बंगला पर कस्तूरबा गांधी जयंती के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम, छात्राओं को दी भावभीनी विदाई व सम्मान
रफीगंज के डाक बंगला स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय टाइप–1 में कस्तूरबा गांधी की जयंती के अवसर पर शनिवार को भव्य एवं उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगे गुब्बारों एवं आकर्षक सजावट से सजाया गया, जिससे पूरे माहौल में उल्लास और उमंग का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत कस्तूरबा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एव